Dainik Savera Times

कांग्रेस ने की 5 उम्मीदवारों की घोषणा, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, पढ़िए…

Congress Announced 5 Candidates

Congress Announced 5 Candidates : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में पार्टी ने पांच उम्मीदवारों ने नामों का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धाना, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भदाना को टिकट दिया है।

Congress Announced 5 Candidates
Congress Announced 5 Candidates

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिसके तहत सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता।

 

Exit mobile version