Site icon Dainik Savera Times

Congress उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन एक “नाकाम नेता” : Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

हैदराबादः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन को एक  नाकाम नेता बताया और उम्मीद जताई कि मतदाता उनकी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। लोकसभा सदस्य ओवैसी ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद खंडित जनादेश मिलने की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सत्ता बरकरार रहेगी।
ओवैसी ने कहा, कि आपको बता दूं कि कांग्रेस उम्मीदवार (अजहरुद्दीन) एक असफल नेता हैं। मुरादाबाद उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित सीटों में से एक है। उन्हें वहां जीत तो मिली थी, लेकिन उन्होंने क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने पलटकर देखा भी नहीं। चुनाव के बाद संभावित नतीजे पर ओवैसी ने कहा, कि मुझे पूरा यकीन है कि इस चुनाव के बाद केसीआर लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
तेलंगाना के लोग बहुत बुद्धिमान हैं। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के प्रमुख रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए, एआईएमआईएम नेता ने आरोप लगाया कि उनकी जड़ें आरएसएस में हैं और मोहन भागवत (आरएसएस प्रमुख) रिमोट के जरिए गांधी भवन (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय) को चला रहे हैं।
Exit mobile version