Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress ने Madhya Pradesh के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, Bhuria करेंगे अध्यक्षता

August 1, 2023

Congress ने Madhya Pradesh के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, Bhuria करेंगे अध्यक्षता

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अपनी प्रदेश इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञाप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञाप्ति के मुताबिक, समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और विवेक तन्खा सहित कई अन्य नेताओं को भी जगह दी गई है। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ है, जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें