Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस ने किसानों को एक रुपया नहीं दिया : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Taunts Rahul-Kharge

Shivraj Singh Taunts Rahul-Kharge

परली वैजनाथ। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को महाराष्ट्र के परली वैजनाथ में कृषि महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर किसानों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। शिवराज सिंह चौहान ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने कभी किसानों को एक रुपया नहीं दिया। राहुल गांधी और शरद पवार केवल बात करते हैं।

‘जब शरद पवार देश के कृषि मंत्री थे, तब स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की बात सामने आई कि कुल किसानों की लागत में 50 फीसदी मुनाफा जोड़कर एमएसपी तय की जाए। उस समय शरद पवार जी ने कहा था कि यह नहीं हो सकता। बाजार विकृत हो जाने की बात कहकर इससे इनकार कर दिया था। ‘कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। लेकिन अब नरेंद्र मोदी की सरकार 50 प्रतिशत लागत पर मुनाफा जोड़कर एमएसपी तय करती है।‘

शिवराज ने लाडली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल बहनों को आर्थकि रूप से सशक्त करने की योजना नहीं है, बल्कि इससे महाराष्ट्र की बहनों को मान और सम्मान मिला है। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, और उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को बधाई दी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कृषि और किसान देश की आत्मा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में हम निरंतर नए प्रयोग कर रहे हैं, ताकि किसानों को लाभ हो।‘

Exit mobile version