Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री सरमा के खिलाफ आयोग में दर्ज की शिकायत

नई दिल्ली: कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज करा कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे, तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, मुख्य चुनाव समिति के सदस्य उत्तम कुमार रेड्डी और तेलंगाना कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बुधवार को आयोग से मिलकर इस बारे में शिकायत की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा के दौरान समाज के कुछ वर्गों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने की नीयत से बयान दिए हैं और उनके ये बयान आचार संहिता का उल्लंघन है।

आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद श्री रमेश ने पत्रकारों से कहा कि आयोग को समक्ष आठ मामलों में ज्ञापन दिये गए है। इसमे पहला ज्ञापन श्री शाह और दूसरा श्री सरमा के छत्तीसगढ़ में दिए बयानों से संबंधित है, जिसमें उन्होंने विभाजनकारी और भड़काऊ बयानबाजी से है, जबकि तीसरा अधिकारियों को रथ प्रभारी बनाने एवं सेना के राजनीत‍िकरण और चौथा मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोव‍िंद स‍िंह राजपूत के ख‍िलाफ है, जिसमें उन्होंने बूथ प्रभारियों को रिश्वत देने की बात की है।

चार शिकायतें तेलंगाना सरकार के आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर है। इस दौरान श्री खुर्शीद ने कहा कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विभाजनकारी मुद्दे उठाने को लेकर श्री शाह और श्री सरमा के खिलाफ शिकायतें आयोग के समक्ष रखी गई हैं। कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि आयोग उपरोक्त शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध तरीके से संज्ञान लेगा।

Exit mobile version