Site icon Dainik Savera Times

खाते फ्रीज होने को लेकर जनता में भ्रम फैला रही कांग्रेस सरकार: शर्मा

ग्वालियर: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस खाते फ्रीज होने को लेकर जनता में भ्रम फैला रही है।

शर्मा ने यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की हर राजनीतिक पार्टी के लिए उसकी आय उसे मिला हुआ चंदा ही होता है, लेकिन इस आय पर छूट पाने के लिए हर दल को आयकर अधिनियम की शर्तों को पूरा करना होता है। आयकर विभाग के अनुसार कांग्रेस ने असेसमेंट वर्ष 2018-19 में अधिनियम 13 (ए) का उल्लंघन किया है, जिसके बाद कई नोटिस दिए गए, लेकिन कांग्रेस ने इन नोटिसों का अनदेखा किया और आयकर विभाग ने अधिनियम 226 (3) के तहत रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की।

Exit mobile version