Site icon Dainik Savera Times

Congress सरकार की शक्ति योजना ने Karnataka की महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर : Rahul Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार की शक्ति योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और ‘यह गर्व की बात है कि हमारा शासन मॉडल यह सुनिश्चित कर रहा है कि राज्य की महिलाओं को उनका अधिकार मिले‘। राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘कर्नाटक में लक्ष्मी, वंदना, पूजा और उनके जैसी लाखों महिलाओं को कांग्रेस सरकार की शक्ति योजना द्वारा सशक्त बनाया गया है, जो मुफ्त बस यात्रा प्रदान कर रही है।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः Varanasi में ट्रक और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 8 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें स्कूल, कॉलेज, काम पर जाना हो या राज्य में कहीं भी यात्र करनी हो, ‘शक्ति योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और इसके परिणामस्वरूप पर्याप्त बचत हुई है‘। उन्होंने कहा, कि ‘यह योजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देती है और रोजगार के अवसर पैदा करती है। यह गर्व की बात है कि हमारा शासन मॉडल यह सुनिश्चित कर रहा है कि कर्नाटक की महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाएं।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः आगामी चुनावों में हार की आशंका से बौखलाए पीएम मोदी : Gopal Rai

उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक समाचार की प्रति भी संलग्न की है। शक्ति योजना, दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले घोषित कांग्रेस की पांच गारंटियों का हिस्सा थी। राज्य में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने इस योजना को लागू किया।

Exit mobile version