Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस ने कर्नाटक को आतंकवादियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया थाः PM Modi

चित्रदुर्ग: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के बाटला हाउस मुठभेड़ की तस्वीरें देखकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के फूट-फूट कर रोने की घटना को याद करते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टीकरण का है और उसने कर्नाटक को आतंकवादियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया था।

मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आपने देखा कि कर्नाटक में कांग्रेस कैसे आतंक को बढ़ावा देती रही है? कांग्रेस ने कर्नाटक को आतंकवादियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया था। वह भाजपा है, जिसने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी कमर तोड़ दी। तुष्टीकरण का खेल खत्म कर दिया। कर्नाटक को समृद्ध बनाने के लिए उसका सुरक्षित होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”

Exit mobile version