नेशनल डेस्क: कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां हो रही हैं और वोटर लिस्ट से लेकर मतदान तक में अनियमितताएं की जा रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक करने और दबाव बनाने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई है।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े और वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट जैसे वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Messi Event हंगामे पर असम के CM का बड़ा बयान, कहा- ममता बनर्जी को गिरफ्तार करो
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। रैली से पहले कांग्रेस के सभी नेता पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में एकत्र होंगे और वहां से एक साथ रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे।
संसद से सड़क तक संघर्ष की रणनीति
कांग्रेस ने साफ किया है कि वह कथित वोट चोरी और वोटर लिस्ट में हेरफेर के मुद्दे को लेकर अब संसद के साथ-साथ सड़क पर भी लड़ाई लड़ेगी। पार्टी का कहना है कि चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इस प्रदर्शन में गांधी परिवार के तीनों सदस्य, कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा पार्टी के तीन मुख्यमंत्री और एक उपमुख्यमंत्री के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। कांग्रेस के सभी सांसदों को निर्देश दिया गया है कि वे दोपहर 12 बजे इंदिरा भवन पहुंचें और वहां से रैली में शामिल हों।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन लोकतंत्र को बचाने की दिशा में उठाया गया कदम है और पार्टी आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर देशभर में आंदोलन तेज कर सकती है।
VIDEO: हिमाचल में मौसम लेगा करवट ,कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना,अलर्ट जारी

