Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घायल भाजपा सांसदों पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, वो झूठ का प्रपंच फैला रहे

December 21, 2024

घायल भाजपा सांसदों पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, वो झूठ का प्रपंच फैला रहे

Congress Leader : संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान घायल भाजपा सांसद को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस मुद्दे पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा भाजपा झूठ का प्रपंच फैला रही है।

राजेश ठाकुर ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी झूठा प्रपंच फैला रही है। झूठी एफआईआर कराई गई है। ये लोग नफरत फैला रहे हैं और हिंसक हो चुके हैं। प्रियंका गांधी के साथ जैसा सलूक किया गया, वह किसी से छुपा नहीं है। किस तरह उनके सांसद अभद्रता से बात कर रहे थे, यह किसी से छुपा नहीं है। लेकिन एफआईआर राहुल गांधी पर दर्ज कराई गई।

जबरदस्ती दर्ज कराई गई एफआईआर-
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘जो घटना घटी, इसमें उनके सांसद घायल हुए। उन्होंने खुद माना कि राहुल गांधी सामने खड़े थे और पीछे से धक्का दिया गया, तो ऐसे में दोषी कौन हुआ? राहुल गांधी पर जबरदस्ती एफआईआर दर्ज कराई गई। ऐसी चीजें लगातार होती रही हैं, कोई नई बात नहीं है। भीमराव आंबेडकर को जैसे अपमानित किया गया, उससे ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बात की जा रही है।‘

नफरत की बाजार में खोलनी है मोहब्बत की दुकान-
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से मंदिर-मस्जिद को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस नेता ने संभल की घटना का उदाहरण देते हुए कहा, ‘मोहन भागवत अपनी बात कहते रहे हैं। लेकिन, हर दिन नफरत की बात सामने आ रही है। संभल में सभी ने देखा है कि किस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उनके लोग कैसे बयान दे रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी ने कहा है कि नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। इससे मोहन भागवत सहमत दिखाई देते हैं।‘

“कुछ लोग जबरदस्ती हिंदुओं का नेता बनना चाहते हैं”
कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘भागवत ने सही कहा है कि कई लोग कानून और संविधान को ताक पर रखकर जबरदस्ती हिंदुओं का नेता बनना चाहते हैं। ऐसी हरकते होंगी, तो कोई भी व्यक्ति व्यथति होगा। भाजपा को उनकी बातों को समझना चाहिए कि वो देश में ऐसा माहौल नहीं बनाए।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें