
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी पानीपत के सेक्टर-18 के रहने वाले कांग्रेसी नेता सचिन कुंडू को धमकी मिली है। उससे पांच करोड़ की रंगदारी मांगते हुए कहा कि रुपये दे दे नहीं तो परिवार को मार देंगे।
यहां ये भी उल्लेखनीय है कि एक बार कॉल नहीं उठाने पर उनके नंबर पर व्हाट्सएप वॉयस मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये मांगे हैं। रुपये नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। सचिन कुंडू पानीपत में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और वह ग्रामीण विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। धमकी भरी कॉल आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी जांच की जा रही है।
सचिन कुंडू ने थाना सेक्टर 13-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। उनके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई। लेकिन, वह कॉल नहीं उठा पाए। इसके बाद शाम को चार बजकर 12 मिनट पर उनके व्हाट्सएप वॉयस मैसेज आया जिसमें पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया। सचिन कुंडू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...