नेशनल डेस्क: बिहार के भागलपुर से कांग्रेस नेता वकील सिंह कुशवाहा का उत्तर प्रदेश में कन्नौज के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुशवाहा की कार करीब 12:30 बजे रानवा के पास सड़क किनारे बने एक खंभे से टकरा गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आ गई थी, जिस कारण ये हादसा हुआ। इस हादसे में 3 अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

तालग्राम के थाना प्रभारी विनय ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वकील सिंह कुशवाहा (52) भागलपुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष थे। वह दिल्ली से पटना जा रहे थे। हादसे के टाइम गाड़ी में उनके साथ साली सपना (23), विभु आर्यन (20) और चालक विनोद मंडल (40) मौजूद थे। हादसे में सपना गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि चालक विनोद मंडल और विभु आर्यन को मामूली चोटें आई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के शव को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ TMC की याचिका पर SC ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, कहा- ऐसी सोच ठीक नहीं
राहुल गांधी ने जताया दुख
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कुशवाहा के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वकील सिंह कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में असमय निधन की खबर अत्यंत दुखद है। कुशवाहा का संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं शोक संतप्त परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में मैं उनके साथ खड़ा हूं।

ये भी पढ़ें: हफ्ते भर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1000 और चांदी ₹3000+ टूटी
मेष: दिन शुभ रहेगा...