Site icon Dainik Savera Times

Congress नेता आजकल जप रहे हैं राम-राम : JP Nadda

One Country One Election

One Country One Election

दौसा/नई दिल्लीः भाजपा के आला नेता एक रणनीति के तहत अपनी चुनावी सभाओं में बहुसंख्यक समुदाय को लुभाने के लिए अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर का जिक्र करते हुए सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चलने की कोशिश करने वाली कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते नजर आते हैं। पार्टी की इसी रणनीति के तहत गुरुवार को राजस्थान के चुनावी रण में प्रचार कर रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भगवान राम का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरने की कोशिश की हैं।

जेपी नड्डा ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के गढ़ दौसा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज-कल बहुत से कांग्रेसी नेताओं को प्रभु राम बहुत याद आने लगे हैं। ये वही कांग्रेसी हैं, जिन्होंने कोर्ट में लिख कर दिया था कि राम काल्पनिक हैं, इनका कोई वैज्ञानिक और ऐतिहासिक आधार नहीं है। आजकल ये राम-राम जप रहे हैं।

कांग्रेस को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस का पता लापता है, इनके राज में – बिजली लापता, सड़क लापता, पानी लापता और विकास लापता है। इन्हें केवल एक ही चीज का पता है और वो है भ्रष्टाचार। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस आपको गरीबी की तरफ धकेलती है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी देश की 80 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन देते हैं और साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर विकास की ओर लेकर चलते हैं।

Exit mobile version