Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगे हैं Congress, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस : PM Modi

May 3, 2024

आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगे हैं Congress, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस : PM Modi

बर्दवानः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंडिया समूह के घटक कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस पर अपने वोटबैंक की खातिर जमीन तैयार करने के वास्ते एसटी/एससी और ओबीसी के लिए आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया और कहा कि ये पार्टियां इसे धार्मिक आधार पर मुसलमानों को आवंटित करने के लिए साजिश कर रही हैं। पीएम मोदी बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष और बर्दवान-पूर्व से प्रत्याशी गायक कवि आशिम सरकार के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह यह जानकर आश्चर्यचकित हैं कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने गुरुवार को कथित तौर पर सभी हिंदूुओं को दो घंटे में भागीरथी (गंगा) में डुबाने की धमकी दी। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इस राज्य के हंिदूुओं का क्या होगा , जिन पर हाल ही में रामनवमी उत्सव के दौरान हमला किया गया था।

उन्होंने कहा, कि ‘वे (विपक्ष) विकास नहीं ला सकते। वे केवल वोटों की खातिर समाज में दरार पैदा करना जानते हैं। एक तृणमूल कांग्रेस विधायक ने सिर्फ दो घंटे में हिंदूुओं को भागीरथी में डुबो देने की धमकी दी है। क्या क्या यही भाषा और राजनीतिक संस्कृति है। बंगाल में हिंदूुओं के साथ क्या हो रहा है। ऐसा लगता है कि तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में हिंदूुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस के पास विकास के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। आप अच्छी तरह से जानते हैं कि ये तीनों पार्टियां राज्य के लिए क्या कर सकते हैं। त्रिपुरा को वामपंथियों ने 35 वर्षों तक नष्ट कर दिया , लेकिन भाजपा ने पिछले कुछ वर्षों में पूरे त्रिपुरा का रंग बदल दिया है। वहां से जब वामपंथी चले गए, तो विकास का सूरज उगना शुरू हो गया।’’

उन्होंने कहा, कि ‘हमारे देश में दशकों तक वोट जिहाद का खेल पर्दे के पीछे चुपचाप खेला जाता रहा। वे इतने हताश हो गए हैं कि पहली बार अब खुले तौर पर वोट जिहाद करने का ऐलान कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस का राजपरिवार, तृणमूल कांग्रेस का परिवार, वाम दल का का परिवार चुप है। इंडिया समूह के सभी साथी वोट जिहाद मामले पर चुप हैं।’’ जयश्री राम के जयकारे के बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जूनियर गांधी अब वायनाड सीट के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, कि ‘चार जून के बाद शहजादा फिर से एक नए निर्वाचन क्षेत्र की तलाश करेंगे, जैसा कि परिवार के एक अन्य वरिष्ठ सदस्य ने किया था और उन्हें आखिरी बार राजस्थान से राज्यसभा सीट मिली थी। मैंने पहले ही कहा था कि शहजादा वायनाड में हार जायेंगे और जैसे ही वायनाड में मतदान खत्म होगा, वह तीसरी सीट की तलाश शुरू कर देंगे। उनके समर्थक कह रहे थे कि वह अमेठी आएंगे। लेकिन शहजादा अमेठी से इतने डरे हुए हैं कि वह भाग गए।’’

प्रधानमंत्री ने कथित भ्रष्टाचार के लिए तृणमूल कांग्रेस की भी आलोचना की और कहा कि पार्टी अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए सीएए का विरोध कर रही है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि ‘मुझे बताएं कि धार्मिक आधार पर दूसरे देशों में प्रताड़ति होने के बाद भारत आए लोगाें को भारतीय नागरिकता नहीं दी जाएंगी तो वे कहां जाएंगे।’’ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से एक कानूनी सेल स्थापित करने और उन योग्य शिक्षकों का समर्थन करने के लिए एक मंच खोलने के लिए भी कहा, जिन्हें शिक्षा में तृणमूल कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा, कि ‘मैं आपको आश्वासन देता हूं कि सभी योग्य शिक्षकों को नौकरियों में उनकी बहाली के लिए भाजपा की कानूनी मदद मिलेगी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें