Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार: पुलिस

September 15, 2023

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार: पुलिस

गुरुग्राम: कांग्रेस विधायक मामन खान को 31 जुलाई को नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।सांप्रदायिक झड़पों के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में फिरोजपुर ङिारका से विधायक खान आरोपी था। उसे कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। फिरोजपुर ङिारका के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) के प्रमुख सतीश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।यह पूछे जाने पर कि क्या विधायक को गिरफ्तार किया गया है, तो उन्होंने कहा, ‘‘हां।’’ नूंह से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने भी खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता ने कहा, ‘‘पुलिस ने हमें जानकारी दी है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय को बताया था कि नूंह हिंसा के बाद दर्ज प्राथमिकी में खान को आरोपी बनाया गया था, साथ ही दावा किया गया था कि पुलिस के पास आरोपों को साबित करने के लिए फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत हैं।हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक सभरवाल ने उच्च न्यायालय को बताया कि खान के खिलाफ सबूतों का मूल्यांकन करने के बाद उसे चार सितंबर को आरोपी बनाया गया था। बाद में उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि खान के खिलाफ ‘‘पर्याप्त सबूत’’ हैं। 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व वाले जलाभिषेक यात्र पर भीड़ ने हमला किया था। हमले के दौरान छह लोगों की मौत हो गई थी, इनमें से अधिकतर पर जलाभिषेक यात्र के दौरान हमला हुआ था। गुरुग्राम से सटे एक मस्जिद पर हुए हमले में एक मौलवी की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें