Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahakumbh Stampede 2025 : ‘संगम तट पर भगदड़ मची नहीं मचाई गई’… Maha Kumbh भगदड़ पर बोले कांग्रेस सांसद

January 30, 2025

Mahakumbh Stampede 2025 : ‘संगम तट पर भगदड़ मची नहीं मचाई गई’… Maha Kumbh भगदड़ पर बोले कांग्रेस सांसद

Congress MP Pramod Tiwari : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हुई भगदड़ पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल बना दिया है। कांग्रेस सांसद ने कहा, कि ‘संगम तट पर भगदड़ मची नहीं है, मचाई गई। यह तीर्थ स्थल कम भाजपा का पर्यटन स्थल बन गया था। नेता यहां पर फोटो खींचवाने के लिए पहुंच रहे थे। वीवीआईपी के यहां आने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, वीवीआईपी लोगों की वजह से घंटों श्रद्धालुओं को बीच में ही रोक दिया गया।‘

प्रमोद तिवारी ने प्रशासनिक चूक को इसका जिम्मेदार बताया। बोले, ‘अगर आप देखें तो पहले संगम घाट पर स्नान करने के बाद किसी को बैठने की अनुमति नहीं होती थी। स्नान करिए और लौटिए। लेकिन, यहां पर संगम तट पर लोग सो रहे थे। भगदड़ हुई तो लोग उन पर चढ़ते चले गए। वहां तैनात पुलिस क्या कर रही थी? कैसे लोगों को वहां पर सोने दिया गया? मैं इस घटना के लिए भाजपा के बड़े नेता और मंत्रियों को जिम्मेदार मानता हूं जिन्होंने संगम को पिकनिक स्पॉट में तब्दील कर दिया।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें