Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

मप्र विधानसभा चुनावों की दौड़ से Congress बाहर, ‘‘जन आक्रोश’’ झेल रही है पार्टी : CM Shivraj Chauhan

इंदौरः मध्यप्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को राज्य में नवंबर में होने वाले संभावित विधानसभा चुनावों की दौड़ से बाहर बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस केवल जनता का आक्रोश झेल रही है। चौहान ने इंदौर में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्र के प्रवेश के बाद कहा, दौड़ में कांग्रेस कहीं नहीं है। वह केवल जनता का आक्रोश झेल रही है।’’ कांग्रेस ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं तक पहुंचने के लिए मंगलवार (19 सितंबर) से ‘‘जन आक्रोश यात्रा’’ की शुरुआत की, जबकि भाजपा ने तीन सितंबर से ‘‘जन आशीर्वाद’’ यात्रा का आगाज किया था।

भाजपा के बाद कांग्रेस की चुनावी यात्र के शंखनाद पर मुख्यमंत्री ने कहा,वे (कांग्रेस) कई ऐसी चीजें करते हैं जो हम पहले ही कर चुके होते हैं, लेकिन उनका इरादा महज वोट हासिल करना होता है, जबकि हम जनता की सेवा का काम करते हैं।’’ चौहान ने कांग्रेस की ‘‘जन आक्रोश’’ यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कांग्रेस का असली चेहरा जानती है। जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर सवार मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा 230 सीटों पर होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड सीटें जीतेगी।

इससे पहले, इंदौर के हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान चौहान ने आरोप लगाया कि कमलनाथ की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भाजपा के राज में शुरू की गईं अलग-अलग जनहितैषी योजनाएं बंद कर दी थीं। उन्होंने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के नेताओं द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयानों पर कहा कि ऐसे कथन मध्यप्रदेश सहन नहीं करेगा। यह पूछे जाने पर कि मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जा रहे नेताओं को लेकर वह क्या कहेंगे, मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त जवाब में कहा, कुछ नहीं कहेंगे।’’

Exit mobile version