Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस वाले तो राम का प्रसाद भी ठुकरा देते हैं: ईरानी

अमेठी: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस राम विरोधी है। कांग्रेस कहती है कि हम सत्ता में आएंगे तो राम मंदिर के फैसले को पलट देंगे। कांग्रेस वाले तो भगवान राम का प्रसाद भी ठुकरा देते हैं।

श्रीमती ईरानी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा “ मंदिर में कमल चढ़ाया जाता है हाथ नहीं चढ़ाया जाता है। इसलिए आप लोग आने वाली 20 मई को कमल के फूल वाली बटन दबाकर भाजपा के समर्थन में वोट कीजिए। अमेठी ने पिछली बार पूरे देश को संदेश दिया था इस बार भी आप लोग कमल के फूल को समर्थन दीजिए।”

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा “ आप उनके परिवार की चिंता न कीजिए अपने परिवार की चिंता करते हुए कमल के फूल का बटन दबाइए। मोदी जी की सरकार में आप लोगों को निशुल्क राशन, शौचालय नल आवास व अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।आने वाले दिनों में भी आप लोगों को लाभ लेना है, तो देश में मोदी जी की सरकार जरूरी है।”

उन्होने कहा “ बताइए राम मंदिर का प्रसाद भी कोई ठुकराता है। यह कांग्रेस वाले राम मंदिर का प्रसाद लेने से मना कर दिए कांग्रेस कहती है कि यदि देश में उनकी सरकार बनेगी तो राम मंदिर निर्माण की फैसले को पलट देंगे।”

स्मृति ईरानी ने संसदीय क्षेत्र के रामगढ़, परसावा, राजा फत्ते पुर, ओम नगर अल्ताफ नगर में जन सभाओं को संबोधित किया।

Exit mobile version