Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

असम रैली में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- परिवार पहले की राजनीति करती है कांग्रेस

April 6, 2026

असम रैली में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- परिवार पहले की राजनीति करती है कांग्रेस

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के होजाई में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपने स्वार्थ और परिवार की राजनीति करती है, जबकि NDA सरकार जनता के विकास के लिए काम कर रही है।

रैली में क्या बोले PM मोदी?

PM मोदी ने BJP उम्मीदवार शिलादित्य देव के समर्थन में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असम में लोगों का उत्साह दिखाता है कि आने वाले चुनाव में BJP-NDA को बड़ी जीत मिलने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में असम के विकास पर ध्यान नहीं दिया और राज्य को पीछे छोड़ दिया।

बिजली और विकास पर जोर

PM मोदी ने कहा कि NDA सरकार ने असम में बिजली, सड़क और रेल जैसी सुविधाओं में काफी सुधार किया है। पहले असम बिजली के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर था। अब राज्य बिजली के मामले में “मॉडल” बन रहा है। लाखों घरों तक पहली बार बिजली पहुंची है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की PM सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए 70,000 से 80,000 रुपये तक की मदद दी जा रही है, जिससे कई परिवारों का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।

कांग्रेस पर आरोप

PM मोदी ने कांग्रेस पर “परिवारवाद” का आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस का नारा है “परिवार पहले” पार्टी सिर्फ दो परिवारों के हित में काम करती है। एक “दिल्ली का शाही परिवार” और दूसरा असम का परिवार। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि पार्टी के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

चुनाव की स्थिति

होजाई सीट पर BJP के शिलादित्य देव का मुकाबला कांग्रेस की झिल्ली चौधरी से है। यह सीट अभी BJP विधायक रामकृष्ण घोष के पास है। असम की सभी 126 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें