Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोनिया को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी है। खरगे ने कहा कि श्रीमती गांधी का जीवन सबके लिए प्रेरणा स्नेत है और उनकी कार्यशैली लाखों लोगों को प्रेरणा देती रही है। गरिमामय स्वभाव और शालीनता से काम करने के अपने तरीके से उन्होंने असंख्य लोगों को हाशिए से मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई।

 

उन्होंने श्रीमती गांधी को गरीबों का मसीहा बताया और कहा हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की सच्ची हिमायती, विपरीत परिस्थितियों में भी अत्यंत शालीनता, गरिमा और साहस का परिचय देने वाली, सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।

Exit mobile version