Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने संविधान दिवस पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

November 26, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने संविधान दिवस पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि यह दिवस हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है। खरगे ने कहा, ‘‘आज संविधान को अपनाने का 75वां वर्ष शुरू हो गया है। मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारे पूर्वजों द्वारा बड़ी मेहनत और सावधानी से तैयार किया गया भारत का संविधान हमारे राष्ट्र की जीवनरेखा है। यह हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है।

 

यह भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व केवल आदर्श या विचार नहीं हैं, ये हम 140 करोड़ भारतीयों के लिए जीवन जीने का तरीका हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हम संविधान सभा और उसके विपुल सदस्यों के जबरदस्त योगदान को याद करते हैं। हम उनकी दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता के हमेशा ऋणी रहेंगे। संविधान को अपनाने के 75वें वर्ष में भारत के अंतर्निहित दर्शन की रक्षा के संघर्ष को राष्ट्रीय आंदोलन के युग की तरह फिर से जीवंत और प्रज्वलित किया जाना चाहिए।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें