नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को सामाजिक न्याय का उद्घोषक बताते हुए उनकी जयंती पर आज उन्हें नमन किया। श्री खडगे ने कहा “महान धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।” उन्होंने कहा “सामाजिक न्याय की शिक्षा देने वाले एवं दीनहीन के पक्ष में खड़े होने के लिए प्रेरित करने वाले महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन एवं उनकी रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम एवं कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।”
Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने देशवासियों को दी भगवान वाल्मीकि जयंती पर दी शुभकामनाएं

