Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge को दी गई जेड-प्लस सुरक्षा

February 23, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge को दी गई जेड-प्लस सुरक्षा

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को देशभर में जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने खरगे पर खतरे की आशंका को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में यह फैसला लिया।

सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो पूरे देश में खरगे को जेड-प्लस सुरक्षा प्रदान करेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष के रूप में खरगे द्वारा आम चुनावों से पहले और चुनावों के दौरान बड़े स्तर देश भर में दौरे पर जाने की उम्मीद है और इसी को ध्यान में रखते हुए उनके सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

खरगे अब तीन पालियो में 24 घंटे लगभग 30 सीआरपीएफ कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इस घेरे में बुलेटप्रूफ गाड़ी, सुरक्षा काफिला और अनुरक्षी भी शामिल है। जेड-प्लस देश में उच्च खतरे की आशंका वाले व्यक्ति को प्रदान की जाने वाली उच्चतम श्रेणी की सुरक्षा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें