Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त है कांग्रेस, अवैध प्रवासियों को असम में बसाना चाहती है: PM MODI

asam

asam

नामरूप। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ गतिविधियों में लिप्त है और असम में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को बसाने में मदद कर रही है। असम में डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप में 10,601 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने यहां पुराने संयंत्र को आधुनिक बनाने और किसानों की समस्याओं का समाधान ढूंढऩे के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त है। वह अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को असम में बसाने की कोशिश कर रही है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी पार्टी का असमिया लोगों की पहचान, अस्तित्व और गौरव से कोई लेना-देना नहीं है, जिसे भाजपा ने बचाने की कोशिश की है। मोदी ने कहा, कांग्रेस मतदाता सूची में संशोधन का विरोध कर रही है क्योंकि वह केवल सत्ता हथियाना चाहती है.. वह मेरे अच्छे कार्यों का विरोध करती है.. भाजपा सरकार हमेशा असमिया लोगों की पहचान, भूमि, गौरव और अस्तित्व की रक्षा के लिए काम करती रहेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देशय़ असम को उतना शक्तिशाली बनाना है जितना कि वह अहोम साम्राज्य के समय हुआ करता था।

ये भी पढ़ें: बिल न भर पाने पर बेटे का शव देने से अस्पताल ने किया इंकार, लोगों के सामने हाथ फलाने के लिए मजबूर हुआ पिता

मोदी ने कहा, ‘‘औद्योगीकीकरण और कनेक्टिविटी असम के सपनों को पूरा कर रहे हैं। भाजपा की ‘डबल-इंजन’ सरकार युवाओं को नए सपने देखने के लिए सशक्त बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नामरूप यूरिया संयंत्र से स्थानीय किसानों को मदद मिलेगी और असम के युवाओं के लिए हजारों नौकरियां सृजित होंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘नामरूप उर्वरक संयंत्र असम में औद्योगिक विकास का प्रतीक बनेगा। यह दुख की बात है कि कांग्रेस ने संयंत्र को आधुनिक बनाने और किसानों की समस्याओं का समाधान ढूंढऩे के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत तभी प्रगति कर पाएगा जब किसान समृद्ध होंगे, और भाजपा सरकार ने उनके विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

Video: तेज़ रफ्तार थार बनी जानलेवा, बाइक सवार दंपती समेत युवती घायल

Exit mobile version