Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 हमले के बाद जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका था : PM Modi

October 9, 2025

कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 हमले के बाद जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका था : PM Modi

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका था। मोदी ने कहा, ‘एक कांग्रेस नेता, जो केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं, ने कहा है कि एक देश ने 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से रोका था। पार्टी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।’ प्रधानमंत्री मुंबई के पास नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस की इस कमजोरी ने आतंकवादियों को मजबूत किया।’ उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई करने से किसने रोका था।

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘हमारे लिए, हमारे देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।’ मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य इस दशक के अंत तक भारत को वैश्विक विमानन क्षेत्र का रखरखाव और मुरम्मत का केंद्र बनाना है।
उन्होंने कहा कि ‘उड़ान’ योजना की बदौलत पिछले एक दशक में लाखों लोगों ने पहली बार हवाई यात्र की है और अपने सपने पूरे किए हैं। मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन अब 160 से ज्यादा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का दृष्टिकोण ‘गति और प्रगति’ पर आधारित है। इस मौके पर अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के आज के नए रेट जारी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें