Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन करती है: फारूक अब्दुल्ला

October 24, 2025

कांग्रेस जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन करती है: फारूक अब्दुल्ला

जम्मू/श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस (National Conference) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस एक दिन बाद होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए जम्मू- कश्मीर में सत्तारूढ़ पार्टी का समर्थन करती है। कांग्रेस द्वारा नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) पर राज्यसभा चुनाव में पार्टी को एक सुरक्षित सीट देने के अपने वादे से पीछे हटने का आरोप लगाने के बाद गठबंधन सहयोगियों के बीच मतभेद शुरू हो गए थे। कांग्रेस ने बुधवार को एनसी द्वारा बुलाई गई गठबंधन के विधायकों की बैठक में भाग नहीं लिया। अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस हमारे साथ है और हमारा समर्थन करती है।

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ने अभी तक राज्यसभा चुनावों के लिए एनसी – जेके में अपने गठबंधन सहयोगी को समर्थन की घोषणा नहीं की है, तो उन्होंने कह कांग्रेस हमारे साथ है और हमारा समर्थन करती है। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ा, अब्दुल्ला, जो अपने 45 साल के राजनीतिक जीवन में 22 साल तक सांसद रहे हैं, ने कहा कि उन्हें अब जम्मू-कश्मीर का ध्यान रखना है। उन्होंने कहा, मैंने संसद का बहुत काम कर लिया है। अब मुझे अपने घर का ध्यान रखना है। जब घर समृद्ध होगा, तो देश भी समृद्ध होगा।

हमें अपने घर को मजबूत करना है, उसकी मुश्किलें दूर करनी हैं और यहां के लोगों को राहत देनी है। यही हमारा उद्देश्य है। नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख ने कहा कि उन्हें संसद जाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अब युवा पीढ़ी की बारी है। उन्होंने कहा अब युवा वहां जाएंगे, जो हमारी मुश्किलों के बारे में बोलेंगे। हमारे सांसद सिर्फ़ हमारे लिए नहीं हैं, उन्हें देश के बारे में भी सोचना होगा। उन्हें देश की समस्याओं का समाधान करना होगा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोगों से किसी भी उत्पाद को खरीदने से पहले उसके हलाल सर्टिफिकेशन की जांच करने की अपील पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि इस बारे में राज्य के लोगों को फैसला करना है। उन्होंने कहा, आपको यह सवाल उत्तर प्रदेश के लोगों से पूछना चाहिए। यह हमसे संबंधित नहीं है। उत्तर प्रदेश के लोगों को इस पर फैसला करना चाहिए। हालांकि, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विविधता में एकता वाला देश है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें