Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan में Congress जीतेगी चुनाव : Rahul Gandhi

November 16, 2023

Rajasthan में Congress जीतेगी चुनाव : Rahul Gandhi

जयपुरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में एक बार फिर पार्टी की सरकार बनने का विश्वास जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीतेगी। राहुल ने जयपुर हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पार्टी के नेता एकजुट हैं और आगे भी रहेंगे।

उन्होंने कहा, कि ‘हम एक साथ हैं और एक साथ ही रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां चुनाव जीतेगी।’’ उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे। राहुल आज तारानगर (चूरू), नोहर (हनुमानगढ़) और सादुलशहर (श्रीगंगानगर) में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें