Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Constable Suicide News : सहारनपुर में एसएसपी बंगले पर तैनात सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

November 22, 2024

Constable Suicide News : सहारनपुर में एसएसपी बंगले पर तैनात सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

Constable Suicide News : सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के बंगले पर तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार को अपनी डयूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आज एसएसपी बंगले पर तैनात सिपाही अमित कुमार (37) ने डयूटी के दौरान खुद को सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी तुरन्त मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ सिपाही को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

पारिवारिक कारणों से वह अवसादग्रस्त था – मांगलिक
मांगलिक ने बताया कि सिपाही अमित कुमार का परिवार मेरठ में रहता है। वर्ष 2010 में उसकी पुलिस में भर्ती हुई थी और पारिवारिक कारणों से वह अवसादग्रस्त था। उन्होंने बताया कि सिपाही के परिजन मेरठ से सहारनपुर के लिये रवाना हो गये हैं। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें