Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : विवाद और मासूम का चोली-दामन का साथ, जानें क्या है सच

April 13, 2026

Haryana News : विवाद और मासूम का चोली-दामन का साथ, जानें क्या है सच

अंबाला। controversy-and-masoom-close-relationship हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का नाम जितना उनके हिट गानों के लिए जाना जाता है, उतना ही वे विवादों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। कॅरिअर के अलग-अलग पड़ाव पर उनके गीतों के बोल और कंटेंट कई बार सवालों के घेरे में आए हैं।

लोकप्रियता नहीं हुई कम

उन पर कभी अश्लीलता के आरोप लगते हैं तो कभी सामाजिक मर्यादाओं पर बहस होती है। इन सबके चलते उनके खिलाफ शिकायतें और केस दर्ज होने की खबरें भी सामने आती रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके गानों को लेकर अक्सर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में खास कमी नहीं आई। फैंस आज भी उनके गानों को उतना ही पसंद करते हैं। यह कहावत उन पर सटीक बैठती है विवाद और मासूम का चोली-दामन का साथ है। देहरादून में मामला दर्ज होने और महिला आयोग की ओर से तलब होने से मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में जींद के जुलाना की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके साथ मासूम शर्मा, उसके भाई विकास और दीपक, पिता बालकराम, माता शुकंतला, हरिओम और प्रवीन और 20 अन्य लोगों ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में केस दर्ज हो गया था।

विवादों से रहा है पुराना नाता

मासूम शर्मा पर पहले भी महिला ने छेड़छाड के आरोप लगाए थे, लेकिन उस मामले में आरोपियों का आपस में समझौता हो गया था। कुछ माह पहले भी मासूम की भाभी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने हवाई फायर किए थे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उस मामले में भी समझौता हो गया था।

मिल चुकी है मारने से धमकी

सिंगर मासूम शर्मा को एक-दो साल पहले पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। उनको 2 अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाया गया था। इस दौरान कॉलर ने खुद को सुमित मलिक भैंसवाल बताते हुए गालीगलौज की थी। इस दौरान मासूम ने कॉल काट दिया। इसके कुछ समय बाद ही दूसरे नंबर से व्हाट्सऐप कॉल की गई और उसने गैंग का नाम लेते हुए धमकाया।

युवती के कहने पर दी थी धमकी

16 मार्च 2021 को भी मासूम शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाला जींद के ही जलालपुर खुर्द गांव का रहने वाला था, जिसे बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस दौरान पूछताछ में पता चला था कि गुरुग्राम की एक युवती के कहने पर उसने मासूम शर्मा को धमकी दी थी।

कुछ विवाद ये भी

controversy-and-masoom-close-relationship
controversy-and-masoom-close-relationship

हरियाणा सरकार ने उनके कुछ गानों पर हथियारों और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके बाद उनके गानों को YouTube से हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा
जींद में एक कार्यक्रम के दौरान उनके बयान और व्यवहार पर हंगामा हुआ था। स्थानीय स्तर पर विरोध और आलोचना देखने को मिली। पिछले वर्ष सहारनपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मौसम शर्मा के कार्यक्रम मेें सुरक्षा गार्डों के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। इसके बाद गायक नाराज होकर कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए थे।

ई-मेल से समन भी भेजा

ई-मेल के जरिए भेजे समन में महिला आयोग ने लिखा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह महिलाओं की गरिमा, शालीनता और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला माना जाएगा। हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 की धारा 10(1)(एफ) और 10(1)(एच) के तहत आयोग को जानकारी मांगने, व्यक्तियों को तलब करने और जांच करने का अधिकार है। पंचकूला स्थित आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा। अनुपस्थित रहने पर आयोग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Also Read :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें