Site icon Dainik Savera Times

महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग जरूरी

नयी दिल्ली: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देश भर में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्यों के सहयोग को आवश्यक करार देते हुए कहा है कि प्रयासों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को राज्यों में महिला एवं बाल विकास और सामाजिक कल्याण मंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासकों और उपराज्यपालों के साथ अपनी पहली राष्ट्रीय स्तर की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 28 में से 21 राज्यों के मंत्रियों ने भाग लिया, जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा और विभिन्न प्रमुख पहलों के लिए भविष्य की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Exit mobile version