Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

संगठन विस्तार से चुनावी रणनीति तक, भाजपा जनकल्याण मंच ने कसी कमर

July 9, 2026

संगठन विस्तार से चुनावी रणनीति तक, भाजपा जनकल्याण मंच ने कसी कमर

Core committee meeting of BJP Jankalyan Manch : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी जनकल्याण मंच की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने तथा कोर कमेटी के विस्तार को लेकर व्यापक मंथन किया।

2027 चुनाव की तैयारी तेज

बैठक में आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की चुनावी रणनीति, बूथ स्तर तक मजबूती, सामाजिक समन्वय और जनकल्याणकारी मुद्दों को केंद्र में रखकर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई। नेताओं ने संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

2027 चुनाव पर अभी से फोकस

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों का कहना था कि सभी महत्वपूर्ण उद्देश्य के साथ यहां एकत्र हुए हैं। वर्ष 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव केवल एक राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा की दिशा तय करने का अवसर है। हमें आज से ही पूरी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना होगा। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। हमारी पहचान केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की है।

बूथ की मजबूती पर सबसे ज्यादा जोर

हमारे लिए बूथ ही सबसे बड़ी इकाई है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करेगा, तो संगठन स्वतः ही मजबूत होगा। हमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों और सभी वर्गों के बीच जाकर उनकी अपेक्षाओं को समझना होगा और सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी उन्हें देनी होगी। आने वाले समय में हमें सकारात्मक राजनीति, अनुशासित संगठन और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ना है। सोशल मीडिया से लेकर जनसंपर्क अभियान तक हर मंच पर सक्रिय रहना होगा। हमें किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी का तथ्यों के आधार पर जवाब देना होगा और जनता का विश्वास लगातार मजबूत करना होगा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री रत्न कुमार ने की। बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक मयंक सिन्हा मौजूद रहे। राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्षा लक्ष्मी ठाकुर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन अख्तर और कोर कमेटी सदस्य प्रदीप चौधरी, जगमल शेखावत और आशीत सिन्हा मौजूद रहे।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें