Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश के महंगे वकील हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में की तीसरी शादी

September 4, 2023

देश के महंगे वकील हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में की तीसरी शादी

नई दिल्ली। देश के महंगे वकील हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी की है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने हाल ही में लंदन में ट्रिना से शादी की है। अपनी तीसरी शादी में उन्होंने गिने चुने महमानों को ही बुलाया था। बता दें कि हरीश साल्वे की गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों में की जाती है। वकील साल्वे की तीसरी शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले साल्वे ने साल 2020 में रैरोलिन ब्रोसार्ड से शादी की थी जो कि पेशे से एक आर्टिस्ट हैं। साल्व की पहली पत्नी का नाम मीनाक्षी साल्व है जिससे उन्होंने साल 2020 की शुरूआत में ही तलाक ले लिया था। दोनों की दो बेटियां हैं। अब साल्वे ने तीसरी बार ट्रिना नाम की ब्रिटिस महिला से तीसरी शादी की है। साल्वे ने 2003 में अंतरराष्ट्रीय मामलों की पैरवी शुरू की थी। इसके बाद वह लंदन में ही रने लगे। साल्वे वोडाफोन, मुकेश अंबानी, रतन टाटा और बड़ी हस्तियों के केस भी लड़ चुके हैं। वहीं, अब केंद्र मोदी सरकार ने एक देश एक चुनाव के लिए गठित 8 सदस्यीय कमेटी में भी हरीश साल्वे को शामिल किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें