Site icon Dainik Savera Times

देश को कानून से भागने वाले अपराधियों को वापस लाने का अधिकार है : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि देश को कानून से बचने वाले अपराधियों को वापस लाने का अधिकार है। कोर्ट ने एक व्यक्ति की उस याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया जिसमें उसने संयुक्त अरब अमीरात से उसके प्रत्यर्पण के लिए किए गए अनुरोध को वापस लेने की प्रार्थना की थी। अधिकारियों के अनुसार, याचिकाकत्र्ता विजय मुरलीधर उधवानी के खिलाफ 153 मामले दर्ज हैं, जिसने जुलाई 2022 में दुबई की यात्रा की थी और उस पर अवैध शराब की तस्करी और अन्य अपराधों की संगठित अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ उधवानी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसके खिलाफ रैड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। उधवानी ने गुजरात हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उसके खिलाफ जारी रैड कॉर्नर नोटिस को रद्द करने और प्रत्यर्पण के लिए संयुक्त अरब अमीरात को किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध को वापस लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

ये भी पढ़ें- लखनऊ हत्याकांड में नया मोड़: वेब सीरीज देखकर टुकड़ों में काटी पिता की लाश, नहीं कांपे हाथ

Exit mobile version