Site icon Dainik Savera Times

पुलवामा के शहीदों के बलिदान को देश हमेशा रखेगा याद : Amit Shah

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कि ‘हमारी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलवामा के वीर शहीदों को नमन करता हूं। उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। राष्ट्र हमेशा हमारे बहादुरों का ऋणी रहेगा।’’

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए विस्फोट में बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह बस जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। इसके जवाब में भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाते हुए एक हवाई हमला किया था।

Exit mobile version