चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से दायर याचिका पर सख्त लहजा अपनाया है। इस मामले में हिसार के एसपी को व्यक्तिगत रूप से हल्फनामा दाखिल करने को कहा है।
अगली सुनवाई 30 को
अब इसकी अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के बाद जजपा और इनसो नेताओं पर एफआईआर दर्ज होने के बाद 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला मामले के विरोध में गिरफ्तारी देने सिटी थाना पहुंचे थे। इसके बाद एसपी ऑफिस जा रहे थे तो रास्ते में सब्जी मंडी पुल पर सीआईए इंचार्ज पवन कुमार के साथ पुलिस कर्मियों से काफी बहस हुई थी।
हथियार दिखाने का था आरोप
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया था कि सीआईए इंचार्ज पवन कुमार की गाड़ी से उन्हें सब्जी मंडी पुल पर कुचलने का प्रयास किया। पवन कुमार ने उन्हें हथियार दिखाया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी ई है। जिसकी जांच के लिए एसपी ने डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में एसआईटी बनाई थी।

