Site icon Dainik Savera Times

पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली और फिर…

Crime News

Crime News

Crime News : बिहार के रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सरौन गांव निवासी सुगंध कुमार ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी पूनम देवी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार ली। सुगंध कुमार को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार संजय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। घटनास्थल से अपराध में प्रयुक्त एक दोनाली बंदूक, एक कारतूस और तीन खोखे बरामद किए गए हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि पूनम देवी की शादी सुगंध कुमार से 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति सुगंध कुमार अपनी पत्नी पूनम देवी को संझौली प्रखंड के तेंदुआ स्थित अपने नानी के घर जाने नहीं देता था। पूनम देवी दो दिन पहले अपने मामा के घर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौटी थी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। ऐसे में आज सुबह उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version