Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटना में अपराधी औसतन प्रत्येक दिन ले रहे हैं 1 व्यक्ति की जान

August 2, 2023

पटना में अपराधी औसतन प्रत्येक दिन ले रहे हैं 1 व्यक्ति की जान

पटना: बिहार में सत्ताधारी पार्टी जहां प्रदेश में ‘सुशासन’ का दावा करती है वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश में फिर से ‘जंगल राज ‘ या ‘गुंडा राज’ आने की बात कर रही है। इधर, पटना पुलिस द्वारा जुलाई के अपराध के जारी आंकड़े भी इसकी तसदीक कर रहे हैं। पटना पुलिस के जारी आंकड़े बताते हैे कि जुलाई महीने में पटना में 30 लोगों की हत्या हुई है, यानी अपराधी पटना में औसतन प्रतिदिन एक व्यक्ति की जान ले रहे हैं।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा हालांकि यह दावा भी करते है कि अधिकांश मामलों के उद्भेदन के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। मिश्रा ने कहा कि जुलाई महीने में पटना जिले में 30 हत्या के अलावे लूट की 16, डकैती के दो, वाहन चोरी की 421 और चेन झपटमारी की 14 घटनाएं विभिन्न थानों में दर्ज की गई हैं। हत्या के मामले की एक घटना हालांकि जांच के बाद आत्महत्या की निकली।

मिश्रा ने आगे बताया कि हत्या के मामलों में अबतक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि लूट के मामले में 32 तथा डकैती के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में अभी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हत्या के करीब 75 फीसदी मामलों में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुख्ता सबूत भी इकट्ठा कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इन सभी मामलों में कुल 3351 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के प्रयास के मामले में 380 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि वाहन चोरी के 421 मामलों में 69 वाहनों को जब्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें