Site icon Dainik Savera Times

मां-बच्चों को बंधक बना बदमाश लाखों रुपए लूट हुए फरार

फरीदाबाद में घर में घुसकर बदमाशों द्वारा लूट करने का मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने हथियार के बल पर मां और दो बच्चों को बंधक बनाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। लूटेरों ने घर में रखे लगभग दो लाख की नकदी सहित चार लाख रुपये का कीमती सामान लूट कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार लूटेरे सुबह 10:30 बजे के करीब घर में घुसे। जिसके बाद मां और दो बच्चों को बाथरूम में बंद करके घर का कीमती सामान समेत फरार हो गए। जब बच्चों के मामा दूध लेकर घर आए तो उन्होंने बाथरूम में बंद बच्चों और मां को बाहर निकला और पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नकाबपोश लुटेरों को जल्द गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version