Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

नववर्ष के आगमन पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मांगा आशीर्वाद 

January 1, 2023

नववर्ष के आगमन पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मांगा आशीर्वाद 

कांगड़ा: माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में नए साल के पहले दिन हजारों स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। नव वर्ष पर मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु का जमावड़ा मंदिर परिसर में देखने को मिला। नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रबंध प्रशासन द्वारा किए गए थे। नए साल के स्वागत के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं साल के पहले द‍िन ज‍िला कांगड़ा के शक्तिपीठों सह‍ित अन्‍य मंद‍िरों में आस्‍था का सैलाब उमड़ा। साल की अच्‍छी शुरूआत की कामना लेकर यहां के मंद‍िरों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही और देर सायं तक लोगों ने मंद‍िरों में अच्‍छे भव‍िष्‍य की कामना की।  वहीं  मंदिर में हवन व लंगर का आयोजन किया गया।

कांगड़ा के वीरभद्र मंदिर, तारादेवी मंदिर, कालका मंदिर समीरपुरजयंती माता में भी श्रद्धालुओँ की आवाजाही रही। इसके अलावा कई मंद‍िरों में भंडारों का भी आयोजन हुआ। कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन किए। मंदिर सहायक आयुक्त नवीन तंवर ने बताया कि नव वर्ष के उपलक्ष पर मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। वहीं लगभग हजारों श्रद्धालुओं ने मां बृजेश्वरी देवी के दर्शन किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें