CRPF Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। आपको बता दें कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 19 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा। ऐसे में मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका है। चयनित डॉक्टरों को हर महीने 85 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।
15 दिसंबर को होगा इंटरव्यू
ज्यादातर अस्पतालों में 15 दिसंबर 2026 को सुबह 9 बजे इंटरव्यू होगा। वहीं अवाडी, जगदलपुर और गांधीनगर में इंटरव्यू 17 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
CRPF की इस भर्ती में कुल 19 पद भरे जाएंगे। इनमें अलग-अलग विभागों के पद शामिल हैं।
– सर्जन के 9 पद
– रेडियोलॉजी के 4 पद
– आंखों के डॉक्टर के 2 पद
– एनेस्थीसिया के 2 पद
– स्त्री एवं प्रसूति रोग के 2 पद
इन पदों पर प्रयागराज, भोपाल, रायपुर, हैदराबाद, जम्मू, रांची और पुणे समेत कई शहरों में भर्ती होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही इंटर्नशिप पूरी होना जरूरी है। संबंधित विषय में पीजी डिग्री के साथ डेढ़ साल का अनुभव या पीजी डिप्लोमा के साथ ढाई साल का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र इंटरव्यू की तारीख तक 70 साल से कम होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
बता दें कि चयनित डॉक्टरों को हर महीने 85,000 रुपये वेतन मिलेगा। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी।
इंटरव्यू में कौन से डॉक्यूमेंट ले जाएं?
उम्मीदवार अपने साथ आवेदन पत्र, मेडिकल डिग्री, उम्र का प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और सभी जरूरी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी व फोटोकॉपी लेकर जाएं। साथ ही 3 पासपोर्ट साइज फोटो भी रखनी होंगी।
कहां करें संपर्क?
भर्ती की पूरी जानकारी के लिए CRPF की वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं। इसके अलावा 01124368630 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।