Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

CUET UG Result 2026 जल्द, ये लिंक cuet.nta.nic.in आपके आयेगा काम

June 14, 2026

CUET UG Result 2026 जल्द, ये लिंक cuet.nta.nic.in आपके आयेगा काम

CUET UG Result 2026 soon : नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट 2026 में भाग लेने वाले लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बताया जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।

11 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

एनटीए की ओर से परिणाम ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा। नतीजे आते ही सभी परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। एनटीए की ओर से 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर 11 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका मिला था। अब दर्ज आपत्तियों का निराकरण विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। ध्यान रखें कि नतीजों से पहले अंतिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट/ स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट एवं बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर सकेंगे।

11 से 31 मई तक हुई थी परीक्षा

इस परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर छात्रों को देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और विभिन्न अन्य सरकारी संस्थानों के अंडर ग्रेजुएशन (स्नातक) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान किया जायेगा। परीक्षा का आयोजन 11 से 31 मई और 7 जून 2026 तक करवाया गया था। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Also Read :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें