Site icon Dainik Savera Times

सीमा शुल्क विभाग ने नयी दिल्ली के एक गोदाम में मारा छापा, 1.40 लाख विदेशी सिगरेट बरामद

नयी दिल्ली: सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को बताया कि उसके अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी के नयी दिल्ली इलाके के एक गोदाम पर छापा मार कर 1.40 लाख विदेशी सिगरेट बरामद की है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के एक बयान के मुताबिक ये सिगरेट तस्करी कर के लायी गयी थीं और इनका मूल्य 14 लाख रुपये आंका गया है। तस्करी का माल नयी दिल्ली के नया बांस इलाके में कूचा संयोगी राम में एक गोदाम में छुपा कर रखा गया था।

Exit mobile version