Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

CWC Meeting: पटना में CWC की बैठक शुरू, राहुल गांधी- खरगे सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद

September 24, 2025

CWC Meeting: पटना में CWC की बैठक शुरू, राहुल गांधी- खरगे सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद

पटना: देश की आज़ादी के बाद पहली बार बिहार की धरती पर कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णायक संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक का आयोजन किया गया है। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक सदाकत आश्रम में शुरू हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता बैठक में मौजूद हैं।

राजधानी पटना स्थित सदाकत आश्रम में यह ऐतिहासिक बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। कांग्रेस के इस विशेष आयोजन ने बिहार की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है।

पटना में राहुल गांधी का भव्य स्वागत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से सीधे वे कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे, जहां पहले से ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। “राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

 मल्लिकार्जुन खरगे ने फहराया ध्वज 

कांग्रेस पार्टी कांग्रेस कार्य समिति(CWC) की बैठक करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदाकत आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सोनिया, राहुल, खरगे समेत 150 से ज्यादा बड़े नेता शामिल

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और तीन राज्यों के मुख्यमंत्री – सिद्धरमैया (कर्नाटक), रेवंत रेड्डी (तेलंगाना), और सुखविंदर सुक्खू (हिमाचल प्रदेश) विशेष रूप से मौजूद हैं। देशभर से 150 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया है।

पवन खेड़ा का मोदी सरकार तीखा हमला

बैठक से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, “चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। सरकार षड्यंत्रपूर्वक वोट चोरी कर रही है और देश की संपत्ति को कॉरपोरेट घरानों के हवाले कर रही है।” उनका यह बयान बैठक की राजनीतिक दिशा और भावी रणनीति के संकेत देता है।

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा,

“गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मस्थान यहीं है। मैंने पटना साहिब का दौरा किया और इस ऐतिहासिक CWC में आशीर्वाद और नई ऊर्जा लेकर पहुंचा… पूरी CWC, पूरी कांग्रेस पार्टी, आज यहां विचार-विमर्श करने और एक नया इतिहास रचने की योजना बनाने के लिए बैठक करेगी। वोट चोरी का मुद्दा पूरे देश में गरमाया हुआ है, जिसे राहुल गांधी सबूत के साथ जनता के सामने लाए हैं… बिहार और पंजाब का रिश्ता है। बिहार के लोग हमारे भाई हैं। हम उनके बिना नहीं रह सकते। वे अपना घर छोड़कर वहां जाते हैं…”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें