Site icon Dainik Savera Times

CWDT ने तमिलनाडु के लिए कावेरी जल छोड़ने का दिया आदेश : DK Shivakumar

मैसूरः कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण (सीडब्ल्यूडीटी) ने तमिलनाडु को 15 दिनों के लिए हर दिन 5 टीएमसी पानी छोड़ने का आदेश दिया। शिवकुमार ने कहा, कि ‘हम मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना मामला पेश करेंगे। हम शीर्ष अदालत के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करेंगे।‘

इस बीच मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा है कि सरकार इस मुद्दे पर कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेगी। उन्होंने कहा, कि ‘हम संकट फार्मूले का पालन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारे पास जल भंडारण नहीं है।‘ सीडब्ल्यूडीटी ने इससे पहले सोमवार को अपना आदेश पारित किया था।

Exit mobile version