Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में साइबर अपराधियों ने की लाखों की ठगी

September 29, 2023

नोएडा में साइबर अपराधियों ने की लाखों की ठगी

नोएडा: देश-विदेश के होटलों को ‘रिव्यू’ देकर घर बैठे पैसा कमाने का झांसा देते हुए साइबर जालसाजों ने एक व्यक्ति के साथ 40.73 लाख रुपये की कथित रूप से ठगी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर-50 के कैलाश धाम अपार्टमेंट निवासी 49 वर्षीय विनीत शुक्ला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि बीते दिनों उन्हें सोशल मीडिया ऐप ‘टेलीग्राम’ पर एक संदेश प्राप्त हुआ जिसमें होटल का ‘रिव्यू’ कर पैसा कमाने की बात कही गई थी।

उन्होंने बताया, क्ष्सके बाद पीड़ित को एक समूह में शामिल गया और उन्हें कार्य मिलने शुरू हो गए। प्रत्येक कार्य को पूरा करने पर मामूली रकम विनीत के खाते में आने लगी।अधिकारी ने बताया, क्ष्सके बाद शिकायतकर्ता को अन्य समूह में जोड़ा गया जिसमें उसे विदेशी होटलों का ‘रिव्यू’ कर दो गुना पैसा देने की बात कही गई। इसमें भी कार्य को पूरा करने पर उसे मुनाफा मिला।

यादव ने बताया, इसके बाद निवेश पर चार गुना मुनाफा होने की बात कहकर जालसाजों ने कई बार में उससे कुल 40 लाख रुपये निवेश करवा लिए। और निवेश करने के लिए कहने पर जब शिकायतकर्ता ने मना किया जो जालसाजों ने उसे टेलीग्राम समूह से बाहर कर दिया और नंबर भी ‘ब्लॉक’ कर दिया।ह्व उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञत ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आइटी कानून की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें