Site icon Dainik Savera Times

नवी मुंबई में बुजुर्ग व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने ठगे 17 लाख रुपये

ठाणो: नवी मुंबई में एक बुजुर्ग व्यक्ति से ऑनलाइन कार्य के बदले भुगतान किए जाने के बहाने साइबर जालसाजों ने कथित तौर पर 17 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नेरुल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘चार लोगों ने खुद को एक प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए अलग-अलग तारीखों पर बुजुर्ग व्यक्ति को कॉल किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर विभिन्न उत्पादों के लिए अपने विचार साझा करने के वास्ते व्यक्ति को भुगतान करने की पेशकश की।’’

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने उन पर विश्वास कर अप्रैल से मई 2023 तक कई किस्तों में उन्हें कुल 17 लाख रुपये दिए।अधिकारी ने कहा, ‘‘बाद में पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।’’ पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञत लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (समान इरादा) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version