Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम पुलिस का साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप प्रोग्राम, साहिल बने साइबर-दूत

October 21, 2024

गुरुग्राम पुलिस का साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप प्रोग्राम, साहिल बने साइबर-दूत

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस की साइबर क्राइम शाखा हर साल छात्रों और पेशेवरों के लिए एक विशेष साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन करती है, जिसका उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उनसे निपटने के तरीके सिखाना है। अब तक 11 सफल बैच आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया है।

यह 30 दिनों का इंटर्नशिप प्रोग्राम साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित होता है, जिसमें साइबर अपराधों की पहचान, उनसे बचाव के उपाय और साइबर सुरक्षा के कानूनी पहलुओं की जानकारी दी जाती है। छात्रों को कार्यक्रम पूरा करने के बाद “साइबर दूत” और पेशेवरों को “साइबर योद्धा” की उपाधि से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष श्रीराम स्कूल के छात्र साहिल आहूजा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साइबर-दूत की उपाधि दी गई है।

समापन समारोह में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने साहिल सहित सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा के प्रति युवाओं की इस रुचि से समाज को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। सभी प्रतिभागियों को विशेष प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। गुरुग्राम पुलिस जल्द ही अगले इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें