Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी करने वाले 3 आरोपियों को मुम्बई से किया काबू

August 24, 2025

साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी करने वाले 3 आरोपियों को मुम्बई से किया काबू

अंबाला शहर: अंबाला जिला पुलिस की ओर से आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राईम पुलिस लगातार साइबर ठगों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का कार्य भी बाखूबी कर रही है। बता दें कि साइबर पुलिस अंबाला ने शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी करने के मामले में बीते 14 अगस्त को कार्रवाई करते हुए आरोपी गोबिंद निवासी बजरंग कालोनी विजय नगर जिला अजमेर राजस्थान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

जहां रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी आशीष कोठारी व चेतन निवासी बजरंग कालोनी विजय नगर जिला अजमेर राजस्थान जोकि वर्तमान में किराए के मंकान में साकेत बिल्डिंग मुम्बई में रह रहे हैं। वह भी इस मामले में संलिप्त है। जिस पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त को आरोपी आशीष कोठारी व चेतन को भी मुम्बई से गिरफ्तार कर मुम्बई न्यायालय से 4 दिन का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करके आरोपियों के मुख्य ठिकाना राजस्थान से 2 लाख 60 हजार रुपए व 4 मोबाइल फोन बरामद किए है।

माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी गोविंद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया व अन्य दोनों आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मौके पर जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 62 लाख रुपए, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया जा चुका है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पद्म सम्मान 2027 के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें