इंटरनेशनल डेस्कः साइक्लोन दित्वाह ने श्रीलंका में भयंकर तबाही मचाई हुई है। तूफान के कारण 123 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुआ हैं। अब साइक्लोन दित्वाह ने भारत की ओर रूख किया है। इसके प्रभाव के चलते चेन्नई जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल है।
वहीं, साइक्लोन दित्वाह के चलते फ्लाइट्स कैंसिल होने से 300 भारतीय यात्री तीन दिनों से कोलंबो में फंसे हैं। जो दुबई से श्रीलंका होते हुए भारत आ रहे थे। इन यात्रियों में करीब 150 यात्री तमिल के हैं।
इस पर तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन ने पब्लिक डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी को कोलंबो में भारतीय दूतावास के साथ कोऑर्डिनेट करने का निर्देश दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने कोलंबो में फंसे तमिलों की सुरक्षित वापसी पक्का करने के लिए भारतीय हाई कमीशन के अधिकारियों से बातचीत की है।
बता दें श्रीलंका में साइक्लोन दित्वाह के कारण मारे गए लोगों के प्रति पीएम मोदी ने दुख जताया था और इमरजेंसी मदद भेजने की पुष्टि की थी।
साइक्लोन दित्वाह का भारत पर असर
मौसम विभाग की ओर से साइक्लोन दित्वाह पड़ोसी देश श्रीलंका के बाद अब तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। IMD ने इसको लेकर भारी बारिश के साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए विभाग ने लोगों को घर न निकलने की सलाह दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...