Site icon Dainik Savera Times

Tamil Nadu में चक्रवात मिचौंग ने मचाई तबाही, Mallikarjun Kharge ने केंद्र से राज्य सरकारों को सहायता देने का किया आग्रह

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग के प्रभाव से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया और केंद्र से राज्यों को हर संभव सहायता देने का आग्रह किया। एक्स पर एक पोस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कि ‘तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग का प्रभाव देखना दुखद है, जहां बहुमूल्य जानें चली गईं। चक्रवात के आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की आशंका है और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है।’

’सभी राज्य सरकारों को जरूरत की इस घड़ी में केंद्र सरकार से हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए। किसी भी संकट को टालने के लिए हमें एक साथ रहना होगा। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे साथी नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान करें। लोगों की सुरक्षा सवरेपरि है।’ चक्रवात मिचौंग के कारण सोमवार को तमिलनाडु में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और चेन्नई सबसे अधिक प्रभावित हुआ। राज्य की राजधानी में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते सबवे और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया है।

Exit mobile version